Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

झारखंड पंचायत चुनाव : पहले चरण के लिए आज से शुरू हो गयी नामांकन प्रक्रिया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड पंचायत चुनाव : पहले चरण के लिए आज से शुरू हो गयी नामांकन प्रक्रिया
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में गांव की सरकार चुनने के लिए आज शनिवार से जोर आजमाइश शुरू हो जाएगी। चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए राज्य के 21 जिलों के 72 प्रखंडों में 16 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शनिवार से पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। पहले चरण में तीन जिलों खूंटी, कोडरमा व जामताड़ा में मतदान नहीं है। पहले चरण के चुनाव के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत द्वारा प्रपत्र पांच में निर्वाचन की सूचना 16 अप्रैल को जारी होगी। इसके साथ ही उम्मीदवार नामांकन भरने का काम शुरू करेंगे। नामांकन सुबह 11 बजे से 3 बजे अपराह्न तक होगा ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य मुखिया से लेकर जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पंचायत समिति के सदस्य आदि पदों के लिए नामांकन किए जायेंगे। नामांकन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। नामांकन सुबह 11 बजे से 3 बजे अपराह्न तक होगा। पहले चरण के चुनाव में ग्राम पंचायत व वार्ड सदस्य के 14079 सीटों के लिए प्रत्याशी नामांकन करेंगे। इसके अलावा मुखिया के 1127 पद और पंचायत सचिव के 1405 पद व जिला परिषद के 1461 पदों पर चुनाव होगा। 72 प्रखंडों में गांव की सरकार चुनने के लिए 14 मई को वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। पहले चरण के चुनाव के लिए 17 मई को वोटों की गिनती होगी। पंचायत चुनाव बैलेट पेपर पर होंगे। याद रहे कि राज्य दूसरे चरण का मतदान 19 मई, तीसरे चरण का 24 मई और चतुर्थ चरण का मतदान 27 मई को होगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,299