Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

झारखंड पंचायत चुनाव : यहां जानें निर्वाचन आयोग के कंट्रोल रूम नंबर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड पंचायत चुनाव : यहां जानें निर्वाचन आयोग के कंट्रोल रूम नंबर
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड पंचायत चुनाव के लिए झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने कंट्रोल रूम बनाया है। इसके तहत राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव के सफल संचालन के लिए अनुमंडल स्तर पर 45 पर्यवेक्षकों को तैनात करेगा। पर्यवेक्षक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण पर पैनी नजर रखेंगे। आयोग ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी के प्रेक्षक के नाम पता और फोन नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा है कि किसी भी तरह की शिकायत होने पर आम लोगों के शिक्षकों से शीघ्र संपर्क करना सुनिश्चित होना चाहिए। बता दें, पूरे राज्य के संबंधित क्षेत्रीय और प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में आचार संहिता लागू है। पंचायत चुनाव के लिए मतदान तिथि की अधिसूचना जारी होते ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चार आईएएस अधिकारी को चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गयी है। पूरे झारखंड शिकायत दर्ज कराने को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। अधिकारियों का फोन नंबर जारी : आयोग ने कंट्रोल रूम में पदस्थापित अधिकारियों और फोन नंबर के साथ उनके संबंधित जिलों का विवरण भी जारी कर कर दिया है। आचार संहिता का उल्लंघन करने और धनबल का दुरुपयोग करने के संदर्भ सूचना देने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय कंट्रोल रूम खोला है। इसे राज्य निर्वाचन आयोग में स्थापित किया गया है। इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल : गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग के लिए- कुमकुम प्रसाद- उप निर्वाचन आयुक्त सह संयुक्त सचिव- 06512280287- लोहरदगा, रामगढ़, खूंटी, रांची और जामताड़ा के लिए- सुषमा बड़ाईक, अवर सचिव 8987791131- कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और दुमका के लिए- प्रेमतोष चौबे विशेष कार्य पदाधिकारी 8340187102- धनबाद, बोकारो, सिमडेगा, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के लिए- देवेंद्र कुमार सिंह व्याख्याता 9955532729
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,629