Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

अब सुबह 6 से 12 बजे तक खुलेंगे झारखंड के सरकारी स्कूल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब सुबह 6 से 12 बजे तक खुलेंगे झारखंड के सरकारी स्कूल
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। पूरे झारखंड में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। स्कूली बच्चों का भी यही हाल है, लेकिन अब उन्हें राहत मिलने जा रही है। हर दिन तेजी से बढ़ते पारा ने राज्य के शिक्षा विभाग को सोचने पर मजबूर कर दिया। शिक्षा विभाग ने नए टाइम टेबल को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, अब झारखंड के सरकारी स्कूल सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगे। बढ़ती गर्मी को लेकर अभिभावक संघ और कई संगठनों ने राज्य सरकार से यह मांग की थी। राज्य में संचालित सरकारी स्कूल के टाइम टेबल में फेरबदल करने पर विभागीय प्रस्ताव शिक्षा विभाग ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने झारखंड मंत्रालय में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए आज दोपहर ही ये इशारा कर दिया था। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा था कि राज्य में स्कूल संचालन को लेकर नया टाइम टेबल तय कर लिया गया है। शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव पर जगरनाथ महतो ने अपनी ओर से स्वीकृति प्रदान कर दी थी। झारखंड में कुछ जिलों के तापमान पर गौर करें तो बुधवार को रांची में 39.6 , जमशेदपुर में 42.9, डाल्टेनगंज में 44.2 , बोकारो में 41.9, चाईबासा में 41.8, देवघर में 38, गोड्डा में 37.1, गढ़वा में 43.1 और गिरिडीह में 40.4 सेल्सियस है। बढ़ता हुआ पारा का ही असर है कि शिक्षा विभाग को स्कूल के टाइम टेबल को लेकर सोचने को मजबूर कर दिया है। नया टाइम टेबल सरकारी स्कूल के साथ-साथ निजी स्कूल पर भी लागू होगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,519