Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति झारखंडियों की बपौती, जरूर लागू होगी : जगरनाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति झारखंडियों की बपौती, जरूर लागू होगी :  जगरनाथ महतो
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में इन दिनों 1932 के खतियान आधरित नियोजन नीति को लागू करने को लेकर आंदोलन चल रहा है। वहीं कुछ इसका विरोध भी कर रहे हैं। झारखंड सरकार की सहयोगी पार्टी कांग्रेस, और राजद 1932 खतियान आधारित रोजगार नीति के विरोध में हैं। अब शिक्षा मंत्री ने जगरनाथ महतो ने भी 1932 को लेकर बड़ी बात कह दी है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि 1932 के खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति जेएमएम के चुनावी एजेंडा में है। जेएमएम इसको लागू करने के पक्ष में है। गठबंधन सरकार में थोड़ी दिक्कत जरूर है। वहीं शिक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड के लोगों का 1932 खतियान आधारित स्थानीय, नियोजन नीति बपौती अधिकार है। इसे कोई नही रोक सकता है, जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं वह छुटभैया नेता हैं। सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा मैथिली, अंगिका, भोजपुरी भाषा के समर्थन करने पर यह बात शिक्षा मंत्री ने कही। स्वास्थ्य मंत्री को इसके लिये परेशानी उठानी पड़ी। वहीं लोबिन हेम्ब्रम, सीता सोरेन के अलग राह, नराजगी को लेकर कहा कि पार्टी में सब कुछ ठीक है। शिबू सोरेन पार्टी के सर्वेसवा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सरकार को अस्थिर करने में लगे हैं। लेकिन कामयाब नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक कौन मंत्री बनेगा, रहेगा यह कॉग्रेस को तय करना है। सरकार पर इसका कोई असर नही पड़ेगा। कांग्रेस के आलाकमान और राजद के लालू यादव के नेतृत्व में गठबंधन हुआ है। किसी के कुछ कहने बोलने से सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,895