Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

रामनवमी : 10 ड्रोन से निगरानी में 2000 जवान रहेंगे तैनात

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रामनवमी : 10 ड्रोन से निगरानी में 2000 जवान रहेंगे तैनात
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रामनवमी की सुरक्षा को लेकर राजधानी में चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शुक्रवार को बताया कि रविवार को रामनवमी जुलूस के दौरान 10 ड्रोन कैमरा से पूरे शहर की निगरानी होगी। जगह-जगह 2000 जवानों की तैनाती की जायेगी। रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की दो कंपनी, क्यूआरटी की 10 कंपनी, आइआरबी, जैप, होमगार्ड व डंडा पार्टी को लगाया जायेगा। 10 डीएसपी, थाना प्रभारी के अलावा 10 इंस्पेक्टर को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जायेगा। रांची पुलिस किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दूसरी ओर, रामनवमी के दौरान राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को दिखाने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने रोड शो किया। इसमें पीसीआर, टाइगर मोबाइल, थाना गश्ती वाहन सहित 100 से अधिक वाहन शामिल रहे। दिन के 1:30 के करीब मोरहाबादी मैदान से रोड शो निकाला गया। इसका नेतृत्व एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा कर रहे थे। साथ में सिटी एसपी अंशुमन कुमार, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम सहित अन्य पुलिस अधिकारी थे। सिटी एसपी ने बताया कि रामनवमी की सुरक्षा के मद्देनजर रोड शो निकाला गया। इधर, सड़क पर एक साथ इतने वाहन निकलने से लोग भी हैरान थे। बाद में लोगों को पता चला कि रामनवमी की सुरक्षा को लेकर रोड शो निकाला गया है। रांची पुलिस रामनवमी को लेकर पूरी तरह चौकस है। रोड शो मोरहाबादी मैदान से निकल कर कचहरी, शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, हिंदपीढ़ी, सुजाता चौक, डोरंडा, हिनू, बिरसा चौक, हरमू बाइपास होते हुए अरगोड़ा चौक, किशोरगंज चौक, रातू रोड, पिस्का मोड़, पंडरा, कमड़े, रातू, तिरिल, रिंग रोड, बरियातू व लोअर बाजार होते हुए वापस मोरहाबादी पहुंचा। वहीं, रैफ के उप कमांडेंट राकेश कुमार के नेतृत्व में गांधी चौक, किशोरी यादव, न्यू मार्केट चौक, गाड़ी खाना, किशोरगंज, बड़ा तालाब होते हुए कोतवाली थाना तक फ्लैग मार्च निकाला गया।
विज्ञापन