Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

साहिबगंज : गंगा नदी पर फिर अंतरराज्यीय फेरी सेवा चालू, हादसे के बाद हुआ था बंद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
साहिबगंज : गंगा नदी पर फिर अंतरराज्यीय फेरी सेवा चालू, हादसे के बाद हुआ था बंद
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। 24 मार्च की आधी रात को मालवाहक जहाज के गंगा में डगडमाने और 5 ओवर लोडेड ट्रकों के गंगा नदी में समाने के बाद बंद किए गए अंतर्राज्यीय फेरी सेवा को फिर से चालू कर दिया गया है। कटिहार जिला प्रशासन के आदेश के बाद फेरी सेवा की शुरुआत पर यात्रियों और व्यासायियों ने खुशी जाहिर की है। कटिहार जिला प्रशासन के आदेश के बाद मालवाहक जहाज और एक यात्री जहाज सुबह सुबह मनिहारी के लिए साहिबगंज से रवाना हुई। यात्रियों के मुताबिक गंगा पुल बनने तक फेरी सेवा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे दोनों राज्यों के बीच व्यापार किया जा रहा है। फेरी सेवा की शुरुआत पर साहिबगंज के लोगों ने खुशी जताई है। गंगा नदी में मालवाहक जहाज के मनिहारी जाने क्रम में 5 लोडेड ट्रक और कुछ लोग गंगा में डूब गए थे। जिसके बाद रेस्क्यू अभियान जारी था। रेस्क्यू अभियान में चार ट्रक और 2 लोगों का शव बरामद हुआ था। जिसके बाद फेरी सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। लेकिन लोगों की परेशानी को देखते हुए एक बार फिर से फेरी सेवा चालू कर दी गई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,158