Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

जन भावना की कद्र... शाम 6 बजे नहीं, रात 10 बजे निकाल सकेंगे रामनवमी जुलूस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जन भावना की कद्र... शाम 6 बजे नहीं, रात 10 बजे निकाल सकेंगे रामनवमी जुलूस
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में रामनवमी पर धार्मिक यात्रा रात 10 बजे तक निकाली जा सकेगी। सरकार ने विभिन्न संगठनों की मांग को संज्ञान में लेते हुये धार्मिक यात्रा निकालने का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है। राज्य में अब शाम छह बजे तक की बजाए रात में 10 बजे तक धार्मिक यात्रा निकाली जा सकेगी। आपदा प्रबंधन विभाग दिनांक 8 अप्रैल को नयी गाइडलाइन जारी करेगा। नयी गाइडलाइन के अनुसार धार्मिक जुलूस की समय सीमा शाम 6 बजे तक से बढ़ाकर रात्रि 10 बजे तक कर दी गयी है। बता दें, रामनवमी जुलूस को लेकर लगातार धार्मिक संगठनों के द्वारा सरकार पर दबाव बनाया जा रहा था। कई संगठनों की तरफ से आंदोलन की भी चेतावनी दी गयी थी। माना जा रहा है कि जन भावना को देखते हुए सरकार की तरफ से समय सीमा को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। कोविड 19 को लेकर रांची में दो साल तक रामनवमी और इससे जुड़े आयोजन पूरी तरह से बंद थे। इस बार सरकार से आयोजन की अनुमति तो मिली, लेकिन शाम छह बजे के बाद जुलूस का आयोजन नहीं करने के आदेश से असमंजस की स्थिति बन गई थी, जो अब खत्म हो गई है। आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने धार्मिक जुलूस की समय सीमा बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा है– माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात कर रामनवमी महापर्व के मद्देनजर रामनवमी जुलूस की समय सीमा बढ़ाने और रामभक्तों को जुलूस में रियायत देने का अनुरोध किया, आशा है कि वे इस पर सकरात्मक पहल करेंगे। इस जनभावना के मुद्दों को सुनने के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार...
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 52,410