Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

पंचायत चुनाव : इवीएम से नहीं बैलेट पेपर से होगी चार चरणों में चुनाव!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पंचायत चुनाव : इवीएम से नहीं बैलेट पेपर से होगी चार चरणों में चुनाव!
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ आयोग की तैयारियां सभी जिलों में क्रियान्वयन होने लगेंगी। सूत्रों की मानें तो झारखंड में चार चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराया जा सकता है। इस पंचायत चुनाव में मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के लिए वोट डाला जाएगा। पंचायत चुनाव की तिथि तय करने के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को ग्रामीण विकास विभाग की मंजूरी मिल गई है। अब शीघ्र ही चुनाव आयोग इसे राज्यपाल को भेजेगा। जहां से अनुमति मिलने के बाद चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। इस अधिसूचना के बाद ही मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद के चारों पदों के लिए नामांकन शुरू हो जाएगा। अधिसूचना के 50 दिन के अंदर पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बैलेट पेपर से कराए जाएंगे चुनाव : ऐसा माना जा रहा है कि पहले चरण का चुनाव मई के दूसरे सप्ताह में हो सकता है। वहीं हर चरण के बीच तीन से चार दिन का अंतर रह सकता है। पंचायत चुनाव मई के अंतिम सप्ताह तक चौथा चरण संपन्न हो जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि पांच जून तक मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस चुनाव में एश्ट नहीं ब्लकि बैलेट पेपर का उपयोग होगा। राज्य के पास अपनी मतपेटियों की उपलब्धता पर्याप्त नहीं होने के कारण उत्तर प्रदेश से 46,270 मतपेटियां मंगाई गई हैं। चार रंगों में होगा बैलेट पेपर : इस बार के पंचायत चुनाव में बैटेल पेपर चार अलग अलग रंगों में होगा। मुखिया के लिए बैलेट पेपर हल्का गुलाबी, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए क्रीम, पंचायत समिति के लिए हल्का हरा और जिला परिषद के लिए हल्का पीला हो सकता है। चारों बैलेट पेपरों पर मुहर लगाकर इन्हें चार डिब्बों में डालना होगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,694