Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

झारखंड : जल्द बजने जा रही पंचायत चुनाव की डुगडुगी...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : जल्द बजने जा रही पंचायत चुनाव की डुगडुगी...
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राज्य में जल्द ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की डुगडुगी बजने वाली है। पंचायत चुनाव से जुड़ी तैयारी पूरी होने की सूचना राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार को दे दी है। संभावना है कि जल्द ही राजभवन से पंचायत चुनाव की हरी झंडी मिल जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार अधिसूचना जारी होते ही औपचारिक घोषणा कर दी जायेगी। चुनाव बैलेट पेपर के जरिए होगा। ऐसे में चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष हो सके इसलिए निर्वाचन से जुड़े कर्मियों और पदाधिकारियों को आयोग द्वारा प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसके अलावा सभी प्रत्याशियों को जागरूक करने के उद्देशय से आयोग ने आदर्श आचार संहिता को भी सार्वजनिक करने का निर्णय लिया है। पंचायत चुनाव में 2,44,73,937 वोटर भाग लेंगे : राज्य में होनेवाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुल 2,44,73,937 वोटर भाग लेंगे। जिसमें 1,26,13,219 पुरुष और 1,18,60,442 महिला और 276 थर्ड जेंडर हैं। 3,95,798 युवा वोटर पंचायत चुनाव में भाग लेंगे। मतदान बैलेट पेपर के जरिए कराने की तैयारी है, जिसके कारण मतगणना में समय लगेगा। आयोग ने मतगणना के दौरान होने वाली परेशानी और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा आदि पर भी राज्य सरकार के अधिकारियों से मंथन कर चुकी है। दिसंबर 2020 में होना था त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दिसंबर 2020 में होना था। राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद खाली होने के कारण चुनाव नहीं हो सका। फिर कोरोना के कारण चुनाव कंडक्ट नहीं किया जा सका। ऐसे में सरकार ने पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अब तक दो बार एक्सटेंशन देकर किसी तरह काम चलाने का निर्देश दिया था। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो जून तक एक बार फिर गांव में सरकार बन जाने की संभावना है। अब चुनाव के दौरान किसी तरह का बाधा नहीं पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,422