एबीएन सेंट्रल डेस्क। राजनयिक हर्ष कुमार जैन यूक्रेन में भारत के नए राजदूत के रूप में कार्यभार संभालेंगे। यूक्रेन में भारत के दूतावास ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दूतावास ने जैन का स्वागत करते उप राजदूत (चार्ज डी अफेयर्स) अंबरीश वेमुरी की एक तस्वीर ट्वीट की जो यूक्रेन में भारत के नए राजदूत के रूप में अपना कार्यभार संभालने के लिए आज (मंगलवार को) वारसॉ पहुंचे। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फिलहाल पोलैंड के वारसॉ से दूतावास संचालित हो रहा है। जैन से पहले पार्थ सतपती यूक्रेन में भारत के राजदूत थे।