Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

राज्यपाल-सीएम ने राज्यवासियों को दी सरहुल की शुभकामनाएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राज्यपाल-सीएम ने राज्यवासियों को दी सरहुल की शुभकामनाएं
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में प्रकृति पर्व सरहुल को धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग एक दूसरे को सरहुल की शुभकामनाएं दे रहे हैं। राज्यपाल रमेश बैस ने राज्यवासियों को प्रकृति पर्व सरहुल की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को जोहार कहकर शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने संथाली भाषा में अपने संदेश में लिखा है साबिन को सगुन सरहुल परोब रेय: जोहार।।मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीटर हैंडल से सरहुल पर्व की शुभकामना पर आधारित एक तस्वीर भी साझा की है। इधर, सरहुल के जुलूस के मद्देनजर बिजली विभाग ने स्पष्ट कर दिया है रांची में दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि अलग-अलग अखाड़ों के लोग अपने सरना झंडा के साथ पारंपरिक नृत्य करते हुए राजधानी की सड़कों पर उतरते हैं। इस दौरान सांप्रदायिक सौहार्द्र का भी नजारा देखने को मिलता है। चूंकि इस बार अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है, लिहाजा, जुलूस में शामिल लोगों को शरबत और स्वच्छ पानी पिलाने के लिए जगह-जगह काउंटर बनाए गये हैं। दूसरी तरफ शहर के सभी चौक चौराहों पर पुलिस को तैनात किया गया है। सीसीटीवी के जरिए मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,491