एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूक्रेन संकट के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बृहस्पतिवार की शाम को भारत के दौरे पर पहुंच चुके हैं। सर्गेई शुक्रवार को अपने समकक्ष और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा होने की संभावना है। बता दें कि पिछले 36 दिनों से रूस यूक्रेन पर लगातार बम और मिसाइलों से हमला कर रहा है। ऐसे में यूरोपीय देशों और अमेरिका ने रूस पर कई तरह के कड़े प्रतिबंध लगाए हैं, जिससे रूस की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।