Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड : 6 मई तक दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, 3 बजे तक होगी आवाजाही

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : 6 मई तक दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, 3 बजे तक होगी आवाजाही
विज्ञापन
एबीएन डेस्क, रांची। झारखंड सरकार ने झारखंड में प्रतिबंधों को और एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि को और एक सप्ताह बढ़ाने हुए 6 मई की सुबह 6 बजे तक कर दिया है। यानी 5 मई की रात तक कड़ाई जारी रहेगी। दुकानें अब रात आठ बजे के बजाय दोपहर दो बजे तक ही खुली रहेंगी। आम लोगों को दोपहर 3 बजे तक आवाजाही करने की इजाजत होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को जारी रखने का फैसला लिया है। इससे पहले कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मरीजों को देखत् सरकार ने 22 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 29 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की घोषणा की थी। इस दौरान सीएम ने कहा था कि सभी के द्वारा इसका अनुपालन किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि आंशिक लॉकडाउन के बाद भी झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 27 अप्रैल को झारखंड में 6 हजार से अधिक कोरोना के नये संक्रमित मरीज मिले। अस्पतालों की स्थिति खराब है। अस्पतालों में बेड नहीं है। मरीजों को आॅक्सीजन नहीं मिल पा रहा है। जरूरी दवाइयों की कमी है। इस लिहाज से सरकार के पास लॉकडाउन बढ़ाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ाई में राज्य में स्थित उद्योगों से सहयोग लेने के लिए कदम उठायें। उनसे कोविड डेडिकेटेड अस्पताल समेत अन्य जरूरी चिकित्सीय संसाधन उपलब्ध कराने को कहा जाये। ताकि कोरोना संक्रमितों को उपचार के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। कॉरपोरेट जगत के सहयोग से कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन