टीम एबीएन, रांची। 24 मार्च यानी कल से झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरु होने जा रही है। जैक बोर्ड की जेएसी मैट्रिक की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 के बीच किया जाएगा, जबकि इंटर की परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल 2022 के बीच आयोजित की जाएगी। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
मैट्रिक परीक्षा की तैयारी पूरी : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से साल (2022) मैट्रिक परीक्षा में 3 लाख 99 हजार 10 विद्यार्थी और इंटर में 2 लाख 81 हजार 436 विद्यार्थी शामिल होंगे। जेएसी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मैट्रिक परीक्षा के सफल आयोजन के लिए राज्यभर में 1256 सेंटर बनाए जाएंगे। जहां कदाचार मुक्त परीक्षा लिया जाएगा। परीक्षा के दौरान इन सेंटरों पर कोविड गाइडलाइन का भी ख्याल रखा जाएगा। इसी तरह इंटर के परीक्षा के लिए 680 केंद्र बनाए गए हैं।