Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

आईटीआई में 10.6 लाख खाली सीटों पर संसदीय समिति चिंतित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आईटीआई में 10.6 लाख खाली सीटों पर संसदीय समिति चिंतित
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। संसद की एक समिति ने मंगलवार को कहा कि देश में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में कुल 22.75 लाख सीटों में से 10.6 लाख सीटें खाली पड़ी हैं। श्रम, कपड़ा और कौशल विकास पर संसद की स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सभी आईटीआई में मौजूदा 22,75,439 सीटों में से कुल 10,60,191 सीटें रिक्त हैं, जो चिंताजनक है। संसद में पेश रिपोर्ट के अनुसार, सर्वाधिक सीटें उत्तर प्रदेश (2,07,606) में खाली हैं। इसके बाद राजस्थान (1,37,200), मध्य प्रदेश (86,999), झारखंड (71,886), ओड़िशा (51,829) और तमिलनाडु (49,668) का स्थान है। समिति ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय को राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों के साथ मिलकर उपयुक्त रणनीति तैयार करने का सुझाव दिया ताकि मौजूदा खाली सीटों पर अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का दाखिला दिया जा सके। रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के अनुसार, 21 फरवरी, 2022 तक की स्थिति के मुताबिक सभी आईआईटी में पेशेवरों के लिये स्वीकृत 1,99,387 पदों में से 1,29,805 पद खाली हैं, यह भी काफी चिंताजनक है। समिति ने मंत्रालय को आईटीआई में बेहतर और कुशल प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिये पेशेवरों की कमी को दूर करने के लिये तत्काल कदम उठाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,640