Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले 60 से अधिक लोगों को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में वर्ष 2022 के पद्म पुरस्कारों से अलंकृत किया। कोविंद के हाथों पद्म अलंकरण पाने वालों में पूर्व रक्षा प्रमुख (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) और गीता प्रेस के दिवंगत अध्यक्ष राधे श्याम खेमका, कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद, टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी एवं कैग राजीव महर्षि, कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली पुणे की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला शामिल हैं। समारोह में दो हस्तियों को पद्म विभूषण, आठ को पद्म भूषण और 54 को पद्मश्री से अलंकृत किया गया है। सीडीएस श्री रावत और श्री खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। आजाद, महर्षि, पुनावाला, चंद्रशेखरन, पंजाबी लोक गायक गुरमीत बावा (मरणोपरांत) सहित आठ लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। जनरल रावत का प्रशस्ति पत्र एवं अलंकरण उनकी बेटी कृतिका और तारिणी तथा श्री खेमका का पुरस्कार उनके पुत्र कृष्ण कुमार ने राष्ट्रपति के हाथों प्राप्त किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,682