Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

नैंसी होंगी देवघर डीसी, चुनाव आयोग के आदेश पर भजंत्री हटाये गये

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
नैंसी होंगी देवघर डीसी, चुनाव आयोग के आदेश पर भजंत्री हटाये गये
विज्ञापन
रांची। भारतीय चुनाव आयोग ने मधुपुर उपचुनाव के लिए डीसी बदलने का निर्देश दिया है। आयोग ने मंजूनाथ भजंत्री को बदलते हुए नैंसी सहाय को नियुक्त करने का आदेश दिया है। आयोग ने इस संबंध में जल्द से जल्द रिपोर्ट देने की बात कही है। बता दें इसके पहले 20 अप्रैल को आयोग ने रिटर्निंग आॅफिसर बदलने का आदेश दिया है। आयोग ने इसके लिए उद्योग विभाग झारखंड सरकार में अडर सेक्रेटरी नीरज कुमार सिंह को रिटर्निंग आॅफिसर बनाने का आदेश दिया है। इस संबंध में आगे अधिसूचना कार्मिक विभाग की ओर से जारी की जायेगी। आयोग की मानें तो मतगणना कार्य इनकी देखरेख में किया जायेगा। इस आदेश पर तत्कसन प्रभाव से अमल करने को कहा गया है। बता दें मधुपुर उपचुनाव के लिए दो मई को मतगणना होनी है। आदेश भारतीय निर्वाचन आयोग के सेक्रेटरी अरविंद आनंद ने जारी किया है, जो राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नाम जारी है। 17 अप्रैल को हुआ था चुनाव : मधूपुर उपचुनाव पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की मौत के बाद हुई पिछले एक साल से विधायक की मौत के बाद सीट खाली रही। ऐसे में चुनाव आयोग ने चुनाव संपन्न कराया। सीट के लिए चुनाव 17 अप्रैल को हुआ। जिसमें लगभग तीन लाख 22 हजार मतदाताओं ने मतदान किया। आयोग की मानें तो इस सीट पर कुल 71.60 प्रतिशत वोटिंग हुई।
विज्ञापन