Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

करीब दो साल बाद मां से मिलने गांधीनगर पहुंचे पीएम मोदी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
करीब दो साल बाद मां से मिलने गांधीनगर पहुंचे पीएम मोदी
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबेन से मिलने गांधीनगर पहुंचे हैं। करीब दो साल बाद अपनी मां से मिल रहे हैं पीएम मोदी। दरअसल, प्रधानमंत्री आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद मोदी अपने गृह राज्य का दौरा कर रहे हैं। गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के एक दिन बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में शोड शो किया। फूलों की मालाओं से सजी खुली जीप में सवार मोदी ने रोड शो के दौरान सड़क किनारे जमा हुए सैकड़ों समर्थकों और प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। यह काफिला हवाई अड्डे से शुरू हुआ है और गांधीनगर में भाजपा के राज्य मुख्यालय कमलम तक गया।
विज्ञापन