टीम एबीएन, धनबाद। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से धनबाद जिले के ग्राम चरक कला, मनियाडीह, निवासी शहीद सिपाही संदीप सिंह की पत्नी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को शहीद की आश्रिता ने बताया कि उनके पति संदीप सिंह सीमा सुरक्षा बल फिरोजपुर पंजाब में सिपाही पद पर कार्यरत थे। 19 दिसंबर 2021 को कर्तव्य निर्वहन करते हुए ट्रेनिंग के दौरान किशनगढ़ जैसलमेर राजस्थान में एक बम धमाके में वे शहीद हो गए। वे अपने पीछे ढाई वर्षीय पुत्री, 80 वर्षीय मां छोड़ गए।
मुख्यमंत्री से शहीद की धर्मपत्नी ने राज्य सरकार द्वारा सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया है।