Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

विधायकों ने हेमंत के समक्ष उठाई सुरक्षाकर्मियों के भोजन पानी की समस्याएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विधायकों ने हेमंत के समक्ष उठाई सुरक्षाकर्मियों के भोजन पानी की समस्याएं
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बुधवार को विधानसभा बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कई विधायकों ने उनके साथ रह रहे, सुरक्षाकर्मियों, चालको के भोजन पानी आदि की समस्या विधायकों ने सदन में उठाया। विधायकों का कहना था कि बजट सत्र लंबा चल रहा है और उनके सुरक्षाकर्मियों, चालक, कर्मचारी दिनभर विधानसभा में भूखे पयासे परिसर में रहते हैं। विधानसभा के इंट्रेंस में खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं है जिस पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया और खुद निकल पड़े कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों का जायजा लेने के लिए। उन्होंने हर एक सुरक्षाकर्मि से मुलाकात की और खाने पीने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओ का जायजा लिया करीब 25 मिनट मुख्यमंत्री विधानसभा के पार्किंग एरिया में रहे। इसके बाद पत्रकारों ने उनसे अचानक पार्किंग एरिया जाने का सबब पूछा तो उन्होंने बताया कि सत्र के कार्यमंत्रणा के दौरान कई विधायकों ने सुरक्षाकर्मियों, चालकों की व्यवस्था को लेकर उनसे शिकायत की थी। विधायकों ने कहा कि घंटों ये लोग बाहर भूखे -प्यासे रहते हैं। जिसे सीएम ने गंभीरता से लिया।पार्किंग एरिया जा कर सीएम ने जायजा लिया। साथ ही अव्यवस्था पर उन्होंने जवाब तलब भी किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,904