टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन आज हेमंत सरकार ने 1,01,121 करोड़ का तीसरा बजट पेश किया। यह बजट वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने पेश किया, साथ ही उन्होंने कहा कि यह बजट खासकर युवाओं के सुझावों के लिए है।
LIVE UPDATES:-
• बजट में बिजली, सड़क जैसी आधारभूत संरचनाओं के विकास पर जोर
• राज्य में शुरू की जाएगी गोधन विकास योजना
• जल संसाधन विकास पर 1894.48 करोड़ रुपए खर्च
वहीं इससे पहले भाजपा विधायकों ने पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्रवाई पूरी तरह से बाधित रही और विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को अपराह्न 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया था।