टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर यूक्रेन में फंसे झारखंडियों वापस लाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को यूक्रेन में फंसे झारखंडियों की स्थिति से अवगत कराया। पत्र के साथ यूक्रेन में फंसे झारखंडियों की सूची भी हेमंत सोरेन ने अमित शाह को भेजी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि यूक्रेन में बने नये गतिरोध के बीच अपने निजी खर्च से झारखंड वापस आने वाले राज्यवासियों के टिकट की राशि राज्य सरकार रिम्बर्स (प्रतिपूर्ति) करेगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार, केंद्र सरकार के साथ मिलकर सभी झारखंडवासियों को हरसंभव मदद पहुंचाने का काम कर रही है।