Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

17 आईएएस अधिकारियों का तबादला, नैंसी सहाय बनीं हजारीबाग डीसी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
17 आईएएस अधिकारियों का तबादला, नैंसी सहाय बनीं हजारीबाग डीसी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में शुक्रवार शाम 17 भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। कई जिलों के डीसी को हटा दिया गया है। जेएसएलपीएस की सीईओ नैंसी सहाय को हजारीबाग विजया जाधव को जमशेदपुर और वाघमारे प्रसाद कृष्ण को लोहरदगा जिले का नया डीसी बनाया गया है। इस बाबत कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने राज्यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी की है। कार्मिक प्रशासनिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक गुमला डीसी शिशिर कुमार सिन्हा को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। उपायुकत, गढ़वा के पद पर पदस्थापित राजेश कुमार पाठक को स्थानान्तरित करते हुए निदेशक, नगरीय प्रशासन, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखण्ड के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। उपायुक्‍त, लोहरदगा के पद पर पदस्थापित दिलीप कुमार टोप्पो को स्थानान्तरित करते हुए निदेशक, खेलकूद, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। मिशन निदेशक सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसायटी, रांची के पद पर पदस्थापित सुनील कुमार अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, झारखण्ड, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। उपायुक्‍त, गिरिडीह के पद पर पदस्थापित राहुल कुमार सिन्हा, भाप्रसे (आः2011) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक, पर्यटन, झारखण्ड के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। जमशेदपुर के डीसी सूरज कुमार का भी तबादला कर दिया गया है। उनको झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी रांची का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह नगर विकास एवं आवास विभाग के नगरीय प्रशासन की निदेशक जाधव विजया नारायण राव को जमशेदपुर का डीसी बनाया गया है। गिरीडीह के डीसी राहुल कुमार सिन्हा का तबादला करते हए उनको पर्यटन विभाग का निदेशक बनाया गया है। वे पर्यटन विकास निगम के एमडी का भी प्रभार देखेंगे। इसके अलावा वाघमारे प्रसाद कृष्ण को स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त सचिव के पद से हटाकर लोहरदगा का डीसी बनाया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक घोलप रमेश गोरख को गढ़वा जिले का डीसी बनाया गया है। हजारीबाग के डीसी आदित्य कुमार को हटाकर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अभियान निदेशक बनाया गया है। खेलकूद विभाग के निदेशक जिशान कमर को झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। इसी तरह झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नैंसी सहाय को हजारीबाग का डीसी बनाया गया है। सिमडेगा के डीसी सुशांत गौरव को हटाकर गुमला का डीसी बनाया गया है। पर्यटन विकास निगम के एमडी आर रानीटा को सिमडेगा का डीसी बनाया गया है। इसी तरह नमन प्रियेश लकड़ा को आदिवासी कल्याण आयुक्त के पद से हटाकर गिरीडीह का डीसी बनाया गया है। हजारीबाग के नगर आयुक्त गरिमा सिंह को लोहरदगा जिला परिषद की डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर चंदन कुमार को पदस्थापित किया गया है, जो अपने पदस्थापन के इंतजार में थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,101