Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

सड़क पर उतरे रांची डीसी-एसपी, हाथ जोड़कर लोगों से मास्क पहनने की अपील

सड़क पर उतरे रांची डीसी-एसपी, हाथ जोड़कर लोगों से मास्क पहनने की अपील
विज्ञापन
रांची। राजधानी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख रांची डीसी और एसएसपी सख्त हो गये हैं। 18 मार्च यानी आज से मास्क चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। 17 मार्च को इससे संबंधित अधिसूचना भी विभाग ने जारी कर दी थी। सचिव केके सोन ने राज्य के सभी उपायुक्तों को पत्र लिखकर मास्क चेकिंग अभियान चलाने की बात कही थी। आदेश पूरी तरह से लागू कराने के लिए रांची डीसी छवि रंजन और एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा आज (गुरुवार को) खुद सड़कों पर निकल पड़े। लोगों से हाथ जोड़कर मास्क पहनने की अपील की। साथ ही सोशल डिस्टेंसिग और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया। इस अभियान की शुरुआत के दौरान एसएसपी एसके झा, नोडल पदाधिकारी संजय कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी राकेश रंजन उरांव, मेरी मड़की, जी ई एल चर्च कॉम्प्लेक्स व्यवसायी संघ के अध्यक्ष रोशन लाल भाटिया समेत अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,724