Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 41
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

नए सत्र में प्राइमरी के छात्रों को मिलेगी 500 रुपये

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
नए सत्र में प्राइमरी के छात्रों को मिलेगी 500 रुपये
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। कोविड-19 महामारी के कारण बच्चों की पढ़ाई के नुकसान को पूरा करने के लिए सरकार ने बच्चों को सिखाने के लिए एक व्यापक योजना (एलआरपी) तैयार की है। शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव मनीष गर्ग की ओर से राज्यों को पत्र लिखकर योजना पर जल्दी काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इस योजना में सभी छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2022-23 के तहत अपर प्राइमरी और सेकेंडरी स्तर के छात्रों को 500 रुपये की वित्तीय मदद मिलेगी। जबकि कक्षा एक से पांचवीं तक के छात्रों को निपुण भारत मिशन के तहत पांच सौ रुपये की वित्तीय मदद दी जा रही है। योजना के तहत टीचर रिसोर्स पैकेज (टीआरपी) में शिक्षकों को टेबलेट भी दिये जाएंगे।
विज्ञापन