Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

जल्द पूरी होगी फाइटर जेट की डील, तीन और राफेल पहुंचे भारत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जल्द पूरी होगी फाइटर जेट की डील, तीन और राफेल पहुंचे भारत
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय वायुसेना के तीन और फाइटर जेट राफेल 22 फरवरी को देर शाम भारत पहुंच गए हैं। इन विमानों ने फ्रांस के एक एयरबेस से उड़ान भरी और डायरेक्ट भारत में लैंडिंग की। सयुक्त राष्ट्र अमीरात में बीच में एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग की। फ्रांस के साथ 36 राफेल की डील अब पूरी होने वाली है। तीन और विमानों के साथ अब तक भारत को 35 राफेल मिल चुके हैं, एक फाइटर जेट जल्द ही मिल जाएगा। भारत ने फ्रांस के साथ 66,000 करोड़ की डील की थी। भारतीय वायुसेना ने बताया कि 36वां विमान मार्च के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह तक फ्रांस से भारत पहुंचेगा।" भारत ने सितंबर 2016 में फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों का आॅर्डर दिया था। राफेल को शामिल करने को भारतीय वायुसेना के लिए एक प्रमुख क्षमता बूस्टर के रूप में देखा जाता है। भारत को मिले राफेल फाइटर जेट में क्या-क्या होगा : भारतीय वायु सेना से जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक भारत की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राफेल जेट को अत्याधुनिक तकनीक और हथियारों से लैस किया गया है। हवा से हवा में मार करने वाली मीटियोर मिसाइल, लो बैंड फ्रीक्वेंसी जैमर, एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम, अधिक सक्षम रेडियो अल्टीमीटर, रडार वॉर्निंग रिसीवर, हाई एल्टीट्यूड इंजन स्टार्ट-अप, सिंथेटिक एपर्चर रडार, ग्राउंड मूविंग टारगेट इंडिकेटर एंड ट्रैकिंग, मिसाइल अप्रोच वॉर्निंग सिस्टम, हाई फ्रीक्वेंसी रेंज डिकॉय सिस्टम भारत को मिले राफेल जेट में असेंबल किए गए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,658