राज काज
पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा आयोग, घोषणा जल्द
ABN Bureau
•
22 Feb, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा जल्द हो सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल-मई के बीच पंचायत चुनाव हो सकती है। इसी को लक्ष्य रखकर आयोग तैयारी में जुट गया है। अगर कोरोना संक्रमण नहीं आया तो अप्रैल से मई के बीच यह चुनाव तय है। चुनाव के मद्देनजर आयोग ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। आयोग 23 फरवरी से निवार्ची पदाधिकारियों को पत्र भेजकर मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू कर रही है। बताते चलें कि पंचायत चुनाव को लेकर सरकार पर विपक्ष लगातार हमलावर है। इसको लेकर सरकार ने अपनी अनुशंसा भी आयोग को कई महीने पूर्व ही भेज चुकी है। इसे लेकर सरकार से बार-बार कहा जा रहा है कि चुनाव कराने की पूरी जवाबदेही निर्वाचन आयोग की है। सरकार ने अपनी अनुशंसा आयोग को भेज दी है।
कल से शुरू होगा प्रशिक्षण : राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को पत्र भेजा है। इसमें त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 को लेकर निर्वाची पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजन करने का निर्देश दिया है। यह प्रशिक्षण 23, 24 और 25 फरवरी को होगा।
कहां कब होगा प्रशिक्षण-
23 फरवरी : गढ़वा, पलामू, कोडरमा, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका।
24 फरवरी : लातेहार, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो एवं सिमडेगा।
25 फरवरी : रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, प>िम सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा एवं पूर्वी सिंहभूम।
विज्ञापन