Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

कृषक मित्रों के हित में जल्द फैसला लेगी सरकार : सत्यानंद भोक्ता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कृषक मित्रों के हित में जल्द फैसला लेगी सरकार : सत्यानंद भोक्ता
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने शुक्रवार को कृषक मित्रों को किसान और सरकार के बीच की मजबूत कड़ी बताया और कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार कृषक मित्रों के हित में जल्द बड़ा फैसला लेगी। झारखंड प्रदेश कृषक मित्र महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सूबे के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सह चतरा विधायक सत्यानंद भोक्ता से मिला। चतरा जिले से गए प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह ने मंत्री से केबिनेट की बैठक में कृषक मित्रों की मानदेय का प्रस्ताव लाने का आग्रह किया। मौके पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार कृषक मित्रों के प्रति गंभीर है। शीघ्र प्रदेश के कृषक मित्रों को बड़ा सौगात देने जा रही है। मंत्री ने आगे कहा कि कृषक मित्र किसान और सरकार के बीच का एक मजबूत कड़ी हैं। कृषि विभाग के सभी योजनाओं को कृषक मित्र धरातल पर उतारने का काम करते हैं। कृषक मित्रों को उनका हक जरूर मिलेगा। प्रतिनिधि मंडल के सामने मंत्री ने कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से टेलीफोनिक वार्ता कर अविलंब कैबिनेट में प्रस्ताव लाने को कहा। कृषि मंत्री ने आश्वस्त किया कि कृषक मित्रों को उनका अधिकार देने के लिए सरकार कटिबद्ध है। शीघ्र कृषक मित्रों का सरकार कल्याण करेगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष शशि भगत, प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह, चतरा जिला अध्यक्ष सत्यनंद दुबे, दिलेश्वर महतो, प्रकाश महतो, अबू ताहिर, हजीबुल खान, दुखभंजन निराकार और निशांत निरभ शामिल थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,928