Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

यूक्रेन संकट : यूक्रेन से भारत के लिए तीन उड़ान भरेगी एयर इंडिया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
यूक्रेन संकट : यूक्रेन से भारत के लिए तीन उड़ान भरेगी एयर इंडिया
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूक्रेन में बिगड़ते हालात को देखते हुए एयर इंडिया ने शुक्रवार को भारत और यूक्रेन के बीच तीन उड़ानों का संचालन करने का एलान किया है। इनमें से पहली उड़ान का संचालन 22 फरवरी, दूसरी का 24 फरवरी और तीसरी करा 26 फरवरी हो होगा। ये विमान यूक्रेन के बोरीस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरेंगे। एयर इंडिया ने इसे लेकर कहा कि टिकट बुकिंग एयर इंडिया के बुकिंग आॅफिस, कॉल सेंटर और अधिकृत ट्रैवेल एजेंट के जरिए की जा सकती है। भारत सरकार ने गुरुवार को भारतीय विमानन कंपनियों को यूक्रेन से भारत के लिए चार्टर्ड उड़ानों का संचालन करने के लिए कहा था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि यूक्रेन से बाकी अन्य देशों के लिए उड़ाने चालू हैं, लेकिन भारत के लिए नहीं हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी बड़ा फैसला लेते हुए एयर बबल व्यवस्था के तहत दोनों देशों के बीच उड़ानों की संख्या से संबंधित फैसले से प्रतिबंध हटा लिया है, ताकि यहां फंसे भारतीय स्वदेश लौट सकें। दरअसल, भारत सरकार की कोशिश है कि यूक्रेन से भारतीय नागरिकों विशेष रूप से छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए, लेकिन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि मंत्रालय की यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए अभी कोई योजना नहीं है। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने के लिए विशेष उड़ानों का प्रबंध नहीं किया जा रहा है। भारत ने अपने नागरिकों को यूक्रेन से अस्थायी रूप से लौटने की सलाह दी है।
विज्ञापन