Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

आयुष्मान भारत : 31 मार्च तक 1.1 लाख स्वास्थ्य-कल्याण केंद्र चलाने की अपील

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आयुष्मान भारत : 31 मार्च तक 1.1 लाख स्वास्थ्य-कल्याण केंद्र चलाने की अपील
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अपील की है कि वे 31 मार्च 2022 तक 1.10 लाख आयुष्मान भारत स्वास्थ्य-कल्याण केंद्रों का संचालन सुनिश्चित करें। केंद्र ने कहा है कि इन केंद्रों में टेली-कसंल्टेशन सेवा भी होनी चाहिए, ताकि मरीज फोन के जरिए भी स्वास्थ्य से जुड़ी सलाहें मांग सकें। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इसमें उन्होंने अधिकारियों के साथ आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केंद्रों को लेकर चर्चा की और इसके तहत मुहैया कराए जाने वाली सेवाओं की जानकारी ली। आम लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के केंद्र सरकार के लक्ष्य का जिक्र करते हुए राजेश भूषण ने कहा कि राज्यों को आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के संचालन को लेकर पहले ही इत्तला कर दिया गया था। इन्हें टेली-कंसल्टेशन केंद्रों के तौर पर चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये स्वास्थ्य-कल्याण केंद्र मुफ्त दवाएं, मुफ्त जांच मुहैया कराएंगे और इनके जरिए योग और स्वस्थ जीवन जीने के सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे आम लोगों को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,237