Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

अभी संपूर्ण लॉकडाउन की जरूरत नहीं, टेस्ट, ट्रैक एंड ट्रीट से कोरोना की दूसरी लहर को हरायेंगे : पीएम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अभी संपूर्ण लॉकडाउन की जरूरत नहीं, टेस्ट, ट्रैक एंड ट्रीट से कोरोना की दूसरी लहर को हरायेंगे : पीएम
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। कोरोना की दूसरी लहर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। पीएम ने कहा कि टेस्ट, ट्रैक एंड ट्रीट से कोरोना की दूसरी लहर को हरायेंगे। उन्होंने नाइट कर्फ्यू लगाने पर जोर दिया। पीएम ने टेस्टिंग पर बल देने को कहा। साथ ही शासन व्यवस्था को दुरुस्त करने का भी दिया सुझाव। लोगों से किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतने की अपील की। पीएम ने कहा कि जब हमारे पास कुछ भी नहीं था, तब हमने कोरोना को पहली लड़ाई लड़ी और उसे हराया था। अब तो हमारे पास संसाधन और ट्रीटमेंट दोनों हैं। अभी कुछ कमी और ढिलाई के कारण कुछ राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर फैल रही है। इसका ध्यान रखना चाहिए। कंटेनमेंट जोन में टेस्टिंग पर ध्यान देने की जरूरत है। ट्रैकिंग बहुत जरूरी है। लोगों से पीएम नरेंद्र मोदी ने टीका उत्सव मनाने को कहा, साथ ही वैक्सीनेशन अभियान में बढ़-चढ़ कर आगे आने को कहा। पीएम ने कहा कि सभी राज्यों को समय पर वैक्सीन उपलब्ध करायी जाएगी। पीएम ने कहा कि अभी संपूर्ण लॉकडाउन की जरूरत नहीं है। प्रोटोकॉल्स का पालन करें।
विज्ञापन