Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

राज्यपाल से मिली अनुमति, 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगा विधानसभा का बजट सत्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राज्यपाल से मिली अनुमति, 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगा विधानसभा का बजट सत्र
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से 25 मार्च तक आहूत किया गया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि राज्यपाल रमेश बैस ने संविधान के अनुच्छेद 176 (1) के तहत झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी, 2022 से आहूत करने की अनुमति दी है। प्रवक्ता के अनुसार, राज्यपाल ने अपने आदेश में कहा है, भारत के संविधान के अनुच्छेद 176 के खंड (1) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए मैं झारखंड विधानसभा के सत्र को 25 फरवरी, 2022 पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट पर संबोधित करना चाहता हूं। इसके लिए झारखंड विधानसभा के सभागार में सदस्यों की उपस्थिति चाहता हूं। विधानसभा का सत्र 25 फरवरी शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। तीन मार्च बृहस्पतिवार को विधानसभा में राज्य सरकार आगामी वित्त वर्ष का बजट पेश करेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,840