Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

जनता पर टैक्स का बोझ नहीं बढ़ाने की पीएम ने की थी अपील : निर्मला सीतारमण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जनता पर टैक्स का बोझ नहीं बढ़ाने की पीएम ने की थी अपील : निर्मला सीतारमण
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2022 पेश करने के बाद प्रैस कांफ्रेस की। जिसमें उन्होंने कहा कि हमने आम लोगों का ध्यान रख बजट बनाया है। उन्होंने कहा कि हमने टैक्स नहीं बढ़ाया। एक भी पैसा अतिरिक्त टैक्स के द्वारा कमाने की कोशिश नहीं की। पिछली बार प्रधानमंत्री का आदेश था कि घाटा कितना भी हो, महामारी में जनता पर टैक्स का बोझ नहीं डालना। इस बार भी वही निर्देश थे। उन्होंने कहा कि हम हर ट्रांजैक्शन पर 1% टीडीएस लगाकर उसमें (क्रिप्टो करेंसी) पैसे के हर लेन-देन पर भी नजर रख रहे हैं। निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश हैं कि कोरोना काल में लोगों पर बोझ न बढ़े, इसलिए 2 साल से टैक्स नहीं बढ़ाया गया है। यह लोगों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात है। निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि महामारी के बावजूद सरकार ने जनता पर टैक्स के जरिए किसी भी तरह की भरपाई करने की कोशिश तक नहीं की, यानी कि टैक्स नहीं बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि विनिवेश को लेकर सरकार की मंशा प्रगतिशील है। योजना के मुताबिक एलआईसी का विनिवेश किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि छकउ का आईपीओ लाने की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,090