Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

झारखण्ड : 25 फरवरी से बजट सत्र, 3 मार्च को बजट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखण्ड : 25 फरवरी से बजट सत्र, 3 मार्च को बजट
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। हेमंत सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक बजट 3 मार्च को पेश किया जायेगा। वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव विधानसभा में बजट पेश करेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग ने बजट सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार 25 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा जो 25 मार्च तक चलेगा। राज्यपाल रमेश बैस के अभिभाषण से 25 फरवरी को बजट सत्र की शुरुआत होगी। 26 और 27 फरवरी को शनिवार रविवार होने की वजह से सदन की कार्यवाही नहीं होगी। 28 फरवरी को सदन में वित्तीय वर्ष 2021-22 का तृतीय अनुपूरक बजट सरकार की ओर से लाया जायेगा और राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा होगी। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। एक मार्च को सदन की कार्यवाही नहीं होगी। 2 मार्च को प्रश्नकाल के अलावे तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। 3 मार्च को सदन में 11 बजे बजट पेश होगा। वहीं, 4 मार्च को सदन में बजट पर वाद विवाद और प्रश्नकाल निर्धारित किया गया है। 5 और 6 मार्च को सदन की कार्यवाही नहीं होगी। 7 मार्च को मुख्यमंत्री प्रश्नकाल में लाये गए सवाल का जवाब देंगे। इसके साथ ही बजट पर चर्चा होगी। 8, 9, 10 और 11 मार्च को प्रश्नकाल और बजट पर चर्चा होगी। 12 और 13 मार्च को सदन की कार्यवाही नहीं होगी। 14 मार्च को प्रश्नकाल से सदन की कार्यवाही शुरू की जाएगी। 15 मार्च को प्रश्नकाल और बजट पर सदन में चर्चा होगी। 16 से 20 मार्च तक सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगा। 21 मार्च को प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल और बजट पर चर्चा निर्धारित की गई है। 22 मार्च को प्रश्नकाल और बजट पर सदन में वाद विवाद होगा। 23 मार्च को बजट पर चर्चा होने के साथ-साथ विनियोग विधेयक पेश किया जायेगा। 24 और 25 मार्च को सदन में सरकार की ओर से विधेयक पेश किया जायेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,497