Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा को मिला राष्ट्रपति का वीरता पदक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा को मिला राष्ट्रपति का वीरता पदक
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को मिलने वाले पदक का ऐलान हो गया है। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को राष्ट्रपति का वीरता पदक मिला है। वहीं, गिरिडीह में तैनाती के दौरान नक्सलियों के मुकाबले के लिए तत्कालीन एएसपी अभियान दीपक कुमार को भी वीरता पदक मिला है। वर्तमान में दीपक कुमार सीआरपीएफ में पोस्टेड हैं। वहीं आरक्षी हेमंत कुमार चौधरी, अजीत कुमार, संजीव कुमार सिंह, टंडवा के एसडीपीओ शंभु कुमार सिंह को छतरपुर में माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर वीरता पदक दिया गया है। जगुआर के एसाल्ट ग्रुप के कमांडेंट रहे विभाष तिर्की, प्रोवेशनर डीएसपी विमलेश कुमार त्रिपाठी, हवलदार जुरेंद्र सोय, राजेश कुमार साहू, तसादुक अंसारी को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। राज्य पुलिस के विशेष शाखा में पोस्टेड इंस्पेक्टर मणिभूषण प्रसाद, डीएसपी परमेश्वर प्रसाद, नीरज कुमार और दारोगा पुष्पराज कुमार को गृहमंत्री का उत्कृष्ण अनुसंधान पदक मिलेगा। वहीं, विशेष शाखा के हुलास डीएसपी मनीष टोप्पो, एसआई हुसास पूर्ति, जोन प्रकाश सुरीन, पंकज कुमार राय, संजय कुमार डे, लारेंस गुड़िया को असाधारण आसूचना पदक मिलेगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल रमेश बैस सभी पुलिसकर्मियों को पदक देंगे।
विज्ञापन