Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

बोकारो सदर अस्पताल की लापरवाही पर सीएम नाराज, डीसी को फटकारा

बोकारो सदर अस्पताल की लापरवाही पर सीएम नाराज, डीसी को फटकारा
विज्ञापन
टीम एबीएन, बोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो के उपायुक्त को कड़ी फटकार लगाई है। अपने टि्वटर अकाउंट से मुख्यमंत्री ने डीसी को चेतावनी देते हुए कहा है, यह स्थिति बर्दाश्त के बाहर है, अविलंब संज्ञान लेते हुए स्थिति में सुधार करें। मुख्यमंत्री के इस ट्वीट से ट्वीट झारखंड के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामला बोकारो सदर अस्पताल की बदहाली का है। अब मुख्यमंत्री के गुस्से का कारण समझिए। दरअसल, बोकारो सदर अस्पताल में लापरवाही और बदहाली का आलम यह है कि मरीजों को बिस्तर पर बेडशीट तक नहीं मिलते। डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर नहीं रहते हैं। अस्पताल के अंदर जो जांच घर है उसमें ताला लटका रहता है। इलाज कराने आए मरीजों को बेवजह दौड़ाया जाता है। मीडिया में खबरें आने के बाद बोकारो सदर अस्पताल के बदहाली सुर्खियों में आ गई। एक स्थानीय युवक अफजल खान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के संज्ञान में इस मामले को लाया। आरोप लगाया गया है कि कोरोना की तीसरी लहर में सभी सरकारी अस्पतालों को पूरी तरह दुरुस्त रखने के सरकार के आदेश के बावजूद बोकारो सदर अस्पताल की स्थिति बहुत खराब है। खासकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को नर्सों के भरोसे छोड़ दिया जाता है। गंदगी इतनी है की दुर्गंध से मारे वार्ड में खड़ा होना मुश्किल होता है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,639