Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

आज होगा झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े का समापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आज होगा झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े का समापन
विज्ञापन

सीएम हेमंत सोरेन देंगे 9,097 करोड़ की योजनाओं का सौगात 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े का समापन समारोह आज रांची के खेलगांव में आयोजित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर भी आयोजित किया गया है।  

विकास योजनाओं की सौगात 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस समारोह में लगभग 9,097 करोड़ रुपये की 1,643 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, जिनमें सड़क निर्माण की 100 और कल्याण विभाग की 400 योजनाएं शामिल है। लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों और नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जायेगा, साथ ही मेधावी छात्रों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जायेगा। 

26 नवंबर से खेलगांव में शुरू हुए तीन दिवसीय मेला-प्रदर्शनी में विभागीय और जिलास्तरीय स्टॉल, पारंपरिक हस्तशिल्प व कलाकृतियां प्रदर्शित की गयी हैं, और समापन संध्या में कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होगी।

विज्ञापन