परिसीमन बिल पर है हमारी नजर, केंद्र सरकार के सभी बिलों की करनी होगी समीक्षा : हेमंत सोरेन
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को अपने दादा सोबरन सोरेन की शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देने गोला के लुकाईया टांड़ पहुंचे। वहां अपने दादा को श्रद्धांजलि देने के बाद एक सभा को भी उन्होंने सम्बोधित किया। जिसमें उन्होंने महाजनी प्रथा के विरोध में उनकी शहादत को याद किया।
वहीं, मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार द्वारा विशेष सत्र बुलाकर परिसीमन बिल को लाने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इस पर हमलोगों की नजर है। उन्होंने केंद्र सरकार के बिलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके (सरकार) द्वारा लाये गये सभी बिलों पर समीक्षा करनी होगी।