Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 360
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

धनबाद : सोलर इंडस्ट्रीज की अवैध तारबंदी ध्वस्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : सोलर इंडस्ट्रीज की अवैध तारबंदी ध्वस्त
विज्ञापन

धनबाद में सोलर इंडस्ट्रीज पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन! सरकारी जमीन पर की गयी अवैध तारबंदी ध्वस्त, शीतलपुर में कब्जा मुक्त करायी गयी सरकारी भूमि; डीसी आदित्य रंजन के सख्त निर्देश पर बड़ी कार्रवाई! 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। कलियासोल अंचल के शीतलपुर मौजा में सरकारी भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर की गई तारबंदी को प्रशासनिक टीम ने ध्वस्त कर दिया। यह अतिक्रमण सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड द्वारा किया गया था। कार्रवाई के बाद जमीन को दोबारा सरकारी कब्जे में ले लिया गया। 

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के सख्त निर्देश पर गुरुवार को यह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार, शीतलपुर मौजा स्थित सरकारी भूमि पर सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड की ओर से तारबंदी कर कब्जा किया गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी की। 

इसके बाद कलियासोल के अंचल अधिकारी अशोक सिन्हा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और अवैध तारबंदी को हटाकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान के दौरान राजस्व हल्का उपनिरीक्षक, अंचल अमीन और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए कालूबथान ओपी के पुलिस जवान भी मौजूद रहे। 

सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो होगी सख्त कार्रवाई 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश की गयी, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। 

इस कार्रवाई को सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन की लगातार जारी मुहिम का हिस्सा माना जा रहा है। प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा।

विज्ञापन