कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
टीम एबीएन, रांची। झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक मंगलवार, 1 दिसंबर 2026 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में अपराह्न 3 बजे झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में आयोजित की जायेगी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने इसको लेकर सूचना जारी कर दी है।