Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 162
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

रांची विवि पत्रकारिता विभाग में अनियमितता को लेकर सीएम को ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची विवि पत्रकारिता विभाग में अनियमितता को लेकर सीएम को ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

एनयूजे झारखंड यूनिट ने रांची विवि पत्रकारिता विभाग में गलत निदेशक की नियुक्ति और अनियमितता को लेकर सीएम हेमंत सोरेन को दिया ज्ञापन, शीघ्र कार्रवाई की मांग 

टीम एबीएन, रांची। रांची विश्वीविद्यालय का पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग 1987 में स्थापित हुआ था। तब से इन 39 वर्षों से झारखंड ही नहीं, अन्य राज्यों के भी युवाओं के लिए यह विभाग कम शुल्क में पत्रकारिता की स्तरीय पढ़ाई का केंद्र रहा है। यहां हमेशा कोई झारखंड के ही प्रोफेसर/ शिक्षाविद् निदेशक रहे हैं, जिससे विभाग हमेशा अच्छे से चलता रहा। लेकिन पिछले दो वर्षों में विभाग का क्षरण हो रहा है। इसका कारण रांची विश्वविद्यालय के बाहर से गैरशिक्षाविद् और दूसरे क्षेत्र के लोगों को निदेशक बनाना रहा है। इस संदर्भ में एनयूजे झारखंड यूनिट ने सीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांगी की है। एनयूजे ने यहां इस पत्र के माध्यम से कुछ बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराना चाहा है। 

जनवरी 2025 से पत्रकारिता विभाग के निदेशक बसंत कुमार झा हैं, जो किसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर या शिक्षण से जुड़े व्यक्ति नहीं रहे हैं। आरटीआइ से इनके प्रोफेसर होने की जानकारी मांगी गयी (कॉपी संलग्न), पर इन्होंंने उसका जवाब नहीं दिया। इन्हें आरयू के प्रकाशित विज्ञापन (कॉपी संलग्न) की शर्तों को ताक पर रखकर निदेशक बना दिया गया है। ये फर्जी डिग्री लेने के आरोपी भी हैं और अखबार में नौकरी के दरम्यान यौन शोषण के केस से नौकरी गंवा चुके हैं।   

इन्हें रांची विश्वविद्यालय के पीजी विभाग और निदेशक पद की गरिमा का भान नहीं रहता है। इनकी बोलचाल, व्यवहार बहुत खराब और अशोभनीय है। घोर जातिवादी व्यक्ति हैं और एक सवर्ण लॉबी बना कर एसटी-एससी और ओबीसी कर्मियों को नौकरी नहीं करने देते हैं। रेडियो खांची से इन्होंने एक एसटी कर्मी सानू टोप्पो और रंजन को नौकरी से निकाल दिया। इस कारण से कुछ कर्मियों ने इनकी शिकायत भी विश्वविद्यालय में की है, पर कुछ पत्रकार लॉबी और दिल्ली से पैरवी के बल पर यह हर कार्रवाई से बचते रहे हैं।  

निदेशक बसंत कुमार झा की हठधर्मिता ही कही जायेगी कि इन्होंने सेवानिवृतकर्मी पीएस तिवारी को बिना किसी यूनिवर्सिटी स्वीकृति के नियमित की तरह काम पर रखा हुआ है और उसे पूरा वेतन/पीएफ भी दे रहे हैं। यह मामला विवादों में हैं।  निदेशक बसंत कुमार झा रांची यूनिवर्सिटी के कम्युनिटी रेडियो खांची के भी निदेशक हैं। जिसकी स्थानपना वर्ष 2020 में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आरयू के बेसिक साईंस कैंपस में की थी। बसंत कुमार झा ने यूनिवर्सिटी की आपत्ति के बाद भी इस रेडियो स्टेदशन के स्टूडियो को अवैध तरीके से पत्रकारिता विभाग में शिफ्ट कर दिया। 

यह मुख्यरमंत्री कार्यालय और लोकभवन में अपनी ऊंची पहुंच और रसूख का हवाला देकर मातहत कर्मियों, यूनिवर्सिटी पदाधिकरियों तक को धमकी देते हैं जो कि बहुत ही चिंताजनक है।  निदेशक बसंत कुमार झा के इन दो वर्षों के कार्यकाल में पत्रकारिता विभाग रांची विश्वकविद्यालय में किसी भी प्रकार की गतिविधियां, सेमिनार, कार्यशाला, संगोष्ठी, विशेष दिवस आयोजन, अल्यूयमनी मीट पूरी तरह से बंद रहा है। हाल ही में विश्वरविद्यालय ने इन्हें ऐसे आयोजनों को हर हाल में करने की हिदायत भी दी है।  

बसंत कुमार झा का दूसरा कार्यकाल 20 नवंबर को समाप्त हो चुका है लेकिन यह अपने करीबी पत्रकारों की लौबी, दिल्ली से पैरवी और रसूख के बल पर कुलपति पर दबाव बनाकर फिर से तीसरे कार्यकाल के लिए पुरजोर लगे हुए हैं। चूंकि आपके सद्प्रयासों से राज्य विश्वविद्यालय आयोग 2026 का गठन हो चुका है और इसमें प्रावधान है कि विभागों का निदेशक यूनिवर्सिटी के ही किन्हीं शिक्षक को बनाना है। एनयूजे ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि रांची विश्वयविद्यालय से ही किन्हीं योग्य और शिक्षाविद् व्यक्ति को पत्रकारिता विभाग का निदेशक बनाने का आदेश जारी करें। ताकि झारखंड के इस पुराने प्रतिष्ठित पत्रकारिता विभाग की गरिमा बनी रहे।

विज्ञापन