Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

अकवान : रांची से कई उड़ानें की गयी रद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अकवान : रांची से कई उड़ानें की गयी रद
विज्ञापन
  • अकवान : रांची से कई उड़ानें की गयी रद
  • चक्रवाती तूफान अकवान का कहर : रांची एयरपोर्ट से 14 उड़ानें रद्द,
  • कई फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट, यात्री परेशान 

टीम एबीएन, रांची। चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ गया है। शुक्रवार से ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। खराब मौसम और घने कोहरे (कुहासा) के कारण दृश्यता कम होने का सीधा असर अब हवाई यातायात पर पड़ा है। 

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भरने वाली कुल 14 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक रद्द की गयी उड़ानों में दिल्ली जाने वाली चार फ्लाइट्स (संख्या 2038, 2219, 2286 और 6274) और कोलकाता जाने वाली दो फ्लाइट्स (संख्या 7466 और 7468) शामिल हैं। 

इसके अलावा, रांची से हैदराबाद (398), पटना (925), मुंबई (6088), भुवनेश्वर (7726), चेन्नई (209), अहमदाबाद (6654), पुणे (761) और बेंगलुरु (6799) जाने वाले विमानों का परिचालन भी ठप रहा। इससे पहले आज सुबह भी खराब मौसम के कारण दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी जिसके बाद विमान को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। 

तूफान अकवान के कारण हो रही लगातार बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइंस से फ्लाइट की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें ताकि उन्हें एयरपोर्ट पर अनावश्यक असुविधा न हो।

विज्ञापन