Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

रांची : सीएम हेमंत सोरेन को कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह का आमंत्रण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : सीएम हेमंत सोरेन को कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह का आमंत्रण
विज्ञापन

3044 प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को सौंपे जायेंगे नियुक्ति पत्र 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी एवं प्रेझा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। 

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रशिक्षित 3,044 छात्र-छात्राओं के मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। 

यह कार्यक्रम 23 नवंबर 2026 को प्रोजेक्ट भवन सभागार, रांची में निर्धारित है। मौके पर प्रेझा फाउंडेशन के चीफ प्रोजेक्ट आॅफिसर मिनाक्षी कुमार, स्टेट लीड गवर्नमेंट इंगेजमेंट अमित वाल्मीकि एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर चितरंजन सामंत राय भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन