Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: रांची जिले में हरित क्रांति, आजीविका सशक्तीकरण और जनसेवा की अनूठी मिसाल बनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: रांची जिले में हरित क्रांति, आजीविका सशक्तीकरण और जनसेवा की अनूठी मिसाल बनी
विज्ञापन
  • शिक्षा, कृषि, स्वच्छता, नशामुक्ति एवं महिला सशक्तीकरण को समर्पित कार्यक्रमों की शृंखला 
  • हरित झारखंड की ओर एक और कदम: 305 ग्राम पंचायतों में व्यापक पौधारोपण 
  • शिक्षा विभाग: युवाओं को झारखंड की गौरव गाथा से जोड़ा 
  • किसानों को पर्यावरण अनुकूल कृषि के लिए संतुलित उर्वरक उपयोग, मिट्टी जांच, बीजोपचार, बीजामृत, जीवामृत, निमास्त्र, अग्न्यास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं दशपर्णी अर्क बनाने तथा उपयोग करने की विधि के साथ छाछ द्वारा कीट-व्याधियों के नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी गयी। 
  • झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस): आजीविका और महिला सशक्तीकरण की नयी पहल 
  • झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के माध्यम से रांची जिला प्रशासन विकास, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, कृषि एवं जनकल्याण की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह पखवाड़े के अवसर पर जिलेभर में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, नशामुक्ति और कृषि विकास को समर्पित विविध कार्यक्रमों की शृंखला सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही है। 18 नवंबर को जिले के सभी प्रखंडों के 305 ग्राम पंचायतों में पौधारोपण से लेकर आजीविका सशक्तीकरण, किसान प्रशिक्षण, बिजली उपभोक्ता शिविरों तक कई महत्वपूर्ण गतिविधियां संपन्न हुईं। 

हरित झारखंड की ओर एक और कदम: 305 ग्राम पंचायतों में व्यापक पौधारोपण 

स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आज रांची जिले के सभी प्रखंडों की 305 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन प्रांगण, विद्यालय भवन प्रांगण, आंगनबाड़ी केंद्र प्रांगण, तालाब एवं सार्वजनिक स्थलों पर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण हेतु बड़े पैमाने पर पौधा रोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी स्थानीय समूहों को सौंपी गयी। आमजन से आग्रह किया गया कि स्वच्छ हवा और हरित ग्राम के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करते रहें। 

इसी क्रम में बेड़ो प्रखंड के केशा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभुक के नवनिर्मित गृह में गृह प्रवेश कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। लाभुक परिवार में खुशियों का माहौल रहा। यह पहल ग्रामीण परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और खुशहाली सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

शिक्षा विभाग: युवाओं को झारखंड की गौरव गाथा से जोड़ा 

जिले के सभी स्कूलों में झारखंड के इतिहास, गाथा, महापुरुषों, आंदोलनकारियों, राज्य स्थापना की कहानी, रजत जयंती वर्ष तथा समृद्ध विरासत एवं संस्कृति से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। साथ ही क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित कर विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की गयी। 

कृषि विभाग: प्राकृतिक खेती की ओर किसानों को किया जागरूक 

आज ग्राम पंचायत दुलमी, प्रखंड सोनहातु में राज्य स्थापना पखवाड़ा सह खेत बचाओ अभियान एवं एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (कृषोन्नति योजना) के तहत किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम बेहराजरा के सचिव स्वामी सुशीलानंद महाराज एवं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक दीनानाथ भगत उपस्थित रहे। 

प्रशिक्षण में किसानों को पर्यावरण अनुकूल कृषि के लिए संतुलित उर्वरक उपयोग, मिट्टी जांच, बीजोपचार, बीजामृत, जीवामृत, निमास्त्र, अग्न्यास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं दशपर्णी अर्क बनाने तथा उपयोग करने की विधि के साथ छाछ द्वारा कीट-व्याधियों के नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी गयी। 

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस): आजीविका और महिला सशक्तीकरण की नयी पहल 

जेएसएलपीएस, रांची द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तीकरण, कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं: 

मटर बीज एवं पोषण वाटिका किट वितरण: बुंडू प्रखंड के दलकीडीह गांव में 16 किसानों के बीच मटर बीज एवं पोषण वाटिका किट वितरित की गयी। इसका उद्देश्य पोषण आधारित खेती को बढ़ावा देना और ग्रामीण परिवारों की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना है। 

समावेशी आजीविका योजना (रअ): दीनदयाल अंत्योदय योजनाझ्रराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत राहे प्रखंड में 1,000 अति गरीब परिवारों का चयन किया गया है (790 अनुसूचित जनजाति, 103 अनुसूचित जाति, 100 अन्य पिछड़ा वर्ग एवं 7 सामान्य वर्ग)। अब तक 719 परिवारों को 1,500 प्रति परिवार की दर से उपभोग सहायता अनुदान तथा 805 परिवारों को किचन गार्डन किट उपलब्ध करायी जा चुकी है।

विज्ञापन