Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

पलामू : कजरी में आवास के लाभुकों को कराया गया गृह प्रवेश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू : कजरी में आवास के लाभुकों को कराया गया गृह प्रवेश
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पड़वा पलामू। पड़वा प्रखंड के कजरी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को विधिवत गृह प्रवेश कराया गया। इस दौरान गांव में खुशी का माहौल रहा। लाभुकों ने नए घर में प्रवेश कर सरकार और पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। गृह प्रवेश के दौरान लाभुक परिवारों ने पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनायी। 

गृह प्रवेश कार्यक्रम में बीडीओ अंजली मेहता, मुखिया रंजना कुमारी सिंह, पंचायत सचिव कुसुम भारती, वार्ड सदस्य राधा मोहन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहें। बीडीओ अंजली मेहता ने कहा कि लाभुकों को उनके हक अधिकार व सरकार से मिलने वाली सुविधाओं को लाभुकों तक पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य है। इसी के तहत लगातार लाभुकों से संपर्क स्थापित कर समय पर आवास योजना पूरा कराकर गृह प्रवेश कराया गया।  

मुखिया रंजना कुमारी सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर गरीब परिवार को पक्का मकान देना है। कजरी पंचायत में योग्य लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर आवास का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने लाभुकों से घर का सही उपयोग करने और साफ-सफाई रखने की अपील की। इस मौके पर स्वयंसेवक दिलीप कुमार, उमाकांत कुमार, शिवाकांत तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन