रांची में 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा एक और अवसर कैंप, एसआईआर के तहत बीएलओ और बीएलए 2 की छठी व अंतिम बैठक
टीम एबीएन, रांची। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत रांची में 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर एक और अवसर कैंप लगेगा। बीएलओ और बीएलए-2 की छठी एवं अंतिम बैठक, साथ ही सुबह 11 से शाम 4 बजे तक विशेष कैंप आयोजित होगा। मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों को नाम जुड़वाने का मिलेगा एक और मौका।
18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके नागरिक फॉर्म-6 भरकर सूची में अपना नाम दर्ज करा सकेंगे। नो मैपिंग, लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी और अन्य मामलों के मतदाताओं की सूची भी उपलब्ध रहेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने राजनीतिक दलों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।