Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 37
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

लोहरदगा के क्रिकेट स्टेडियम को लेकर धीरज साहू ने सीएम का जताया आभार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा के क्रिकेट स्टेडियम को लेकर धीरज साहू ने सीएम का जताया आभार
विज्ञापन

लोहरदगा के क्रिकेट स्टेडियम के विकास का रास्ता साफ, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आवंटन किया निर्गत 

धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

कहा- खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, मुख्यमंत्री बोले- धीरू बाबू की मांग को प्राथमिकता से पूरा किया 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा में खेल सुविधाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। बलदेव साहू कॉलेज स्थित क्रिकेट स्टेडियम के विकास को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक आवंटन निर्गत कर दिया है। इससे लंबे समय से स्टेडियम के विकास की प्रतीक्षा कर रहे जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में नयी उम्मीद जगी है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने लोहरदगा के बलदेव साहू कॉलेज स्थित क्रिकेट स्टेडियम के समुचित विकास, खेल सुविधाओं के विस्तार और जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का विषय प्रमुखता से उठाया था।

मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए स्टेडियम के विकास के प्रति अपनी सहमति जतायी थी। अब इस दिशा में आवंटन निर्गत होने के बाद विकास कार्यों का रास्ता प्रशस्त हुआ है। आवंटन निर्गत होने पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है। 

धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनकी आत्मीय एवं शिष्टाचार मुलाकात हुई थी। इस दौरान लोहरदगा के क्रिकेट स्टेडियम के विकास और जिले में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने न केवल उनकी बातों को गंभीरता से सुना, बल्कि सकारात्मक पहल करते हुए आवंटन भी निर्गत कर दिया। इसके लिए वे मुख्यमंत्री के हृदय से आभारी हैं। 

उन्होंने कहा कि इस पहल से लोहरदगा के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आत्मीयता जताते हुए कहा कि धीरू बाबू उनके बड़े भाई के समान हैं। उनके साथ हमेशा आत्मीय संबंध रहे हैं। उन्होंने मुलाकात के दौरान लोहरदगा के क्रिकेट स्टेडियम के विकास से जुड़ी मांग रखी थी। 

उनकी बातों को गंभीरता और पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा इस दिशा में आवश्यक आवंटन निर्गत कर दिया गया है। लोहरदगा के विकास और वहां के युवाओं की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार सकारात्मक है। मुलाकात के दौरान लोहरदगा और चतरा जिले के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी गंभीर एवं सार्थक चर्चा हुई।

विज्ञापन