Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 37
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

राज्यपाल सचिवालय ने झारखंड सरकार मुख्य सचिव को लिखा पत्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राज्यपाल सचिवालय ने झारखंड सरकार मुख्य सचिव को लिखा पत्र
विज्ञापन

कनीय अभियंता नियुक्ति में भारी विलंब का मामला 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग में कनीय अभियंताओं की नियुक्ति में हो रहे भारी विलंब का मामला अब लोक भवन तक पहुंच गया है। इस मामले में राज्यपाल सचिवालय के अवर सचिव मो. जियाउद्दीन खान ने आज 17 नवंबर को ज्ञापांक- 2703/रा०स० से झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को पत्र प्रेषित कर समुचित कार्रवाई करने को कहा गया है। 

अभ्यर्थी संजय कुमार ने संतोष गंगवार के समक्ष की गयी शिकायत के आलोक में यह पत्र जारी किया गया है। बताते चलें कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जुडको लिमिटेड में संविदा आधारित कनीय अभियंताओं के कुल 141 पदों पर नियुक्ति के लिए 09 अक्टूबर 2018 को आवेदन आमंत्रित किया गया था। 

इसके तहत सिविल के 93, विद्युत के 23 तथा मैकेनिकल के 25 पदों पर नियुक्ति की जानी थी। अभ्यर्थियों ने निर्धारित 2,000 आवेदन शुल्क के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर विधिवत आॅनलाइन आवेदन जमा किया गया था। परंतु सात (07) वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया में कोई भी प्रगति नहीं हो सकी है। 

बताते चलें कि नियुक्ति प्रक्रिया में हो रहे विलंब को लेकर अभ्यथीर्यो ने इससे पूर्व भी कई बार विभागीय कार्यालय व मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचकर आवेदन व आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख चुके हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिसे लेकर अब लोक भवन के ओर से राज्य सरकार को पत्र प्रेषित किया गया है।

विज्ञापन