Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 228
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

छठ पूजा को लेकर धनबाद कतरास पुलिस अलर्ट, बाजारों में पैदल और बाइक से लगातार गश्ती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
छठ पूजा को लेकर धनबाद कतरास पुलिस अलर्ट, बाजारों में पैदल और बाइक से लगातार गश्ती
विज्ञापन
  • छठ पूजा को लेकर धनबाद कतरास पुलिस अलर्ट, बाजारों में पैदल और बाइक से लगातार गश्ती
  • भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर, जाम से निपटने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस मुस्तैद

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कतरास पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। भीड़भाड़ वाले बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की ओर से लगातार पैदल गश्ती के साथ मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग की जा रही है।

छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को खरीदारी के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो 
तथा बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसके लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। पुलिसकर्मी लगातार बाजारों में भ्रमण कर भीड़ को नियंत्रित करने और जाम की समस्या से निपटने में जुटे हैं।

त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कतरास पुलिस की टीम लगातार सक्रिय है। पुलिस की इस मुस्तैदी से श्रद्धालुओं को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में छठ पर्व की खरीदारी करने में सहूलियत मिल रही है।

विज्ञापन