Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 8
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

धनबाद : डीसी-एसएसपी ने जानी पंपू छठ घाट की हकीकत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : डीसी-एसएसपी ने जानी पंपू छठ घाट की हकीकत
विज्ञापन
  • धनबाद : डीसी-एसएसपी ने जानी पंपू छठ घाट की हकीकत
  • धनबाद पंपू तालाब छठ घाट का डीसी और एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिये सख्त निर्देश

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से पम्पू तालाब छठ घाट का निरीक्षण किया। 

इस दौरान अधिकारियों ने घाट पर चल रही तैयारियों, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और छठ व्रतियों की सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को घाट परिसर और संपर्क मार्गों की बेहतर साफ-सफाई, समतलीकरण तथा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने तालाब के गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर मजबूत बैरिकेडिंग लगाने, खतरे के निशान बनाने और गोताखोरों की टीम तैनात करने का निर्देश दिया।

वहीं, एसएसपी प्रभात कुमार ने विधि-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अर्घ्य के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की जायेगी। इसके अलावा वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान चिह्नित करने, भीड़भाड़ वाले रास्तों पर रूट डायवर्जन लागू करने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए लगातार पुलिस गश्ती करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने आम लोगों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की, ताकि छठ महापर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के पदाधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन